Friday, 23 November 2012

मेरी दौलत


किस वही में लिख्खा था,

मेरी आंहों का हिसाब तुमने...?

किस खाते में,

मेरे आंसुओं की गिनती समाई है..?


बचा कर रख्खी है मैंने,

तेरी हर मुस्कराहट, 

अपनी आंखों में ऐसे, 

जैसे ये मेरी दौलत है, 

मेरी अपनी कमाई है...!


"राही"

No comments:

Post a Comment